पेट्रोल पंपों का निरीक्षण आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन सतर्क

सागर। कलेक्टर  संदीप जी आर के निर्देशानुसार जिले में पेट्रोल एवं डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है इसी क्रम में अपर कलेक्टर अविनाश रावत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा द्वारा विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया जा रहा है निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता स्टॉक स्थिति वितरण व्यवस्था एवं आम नागरिकों को हो रही सुविधा का जायजा लिया साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी जमाखोरी या अनियमितता न होने पाए
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ईंधन की आपूर्ति सुचारू रूप से बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है और आवश्यक दिशा-निर्देश समय-समय पर जारी किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments