कंट्रोल रूम डायल-112 की तत्परता से बिछड़ी मासूम बच्ची सुरक्षित परिवार से मिली

सागर।डायल-112 सेवा द्वारा एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया दिनांक 26/03/26 को राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल से सागर कंट्रोल रूम को इवेंट नंबर 26032601146 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक छोटी बच्ची सागर रेलवे स्टेशन पर अकेली उतर गई है जबकि उसके परिजन ट्रेन में सोए होने के कारण आगे निकल गए हैं सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम सागर में पदस्थ उप निरीक्षक आरकेएस चौहान द्वारा मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल एफआरबी 05 गोपालगंज को समझाइश देकर स्टेशन के लिए रवाना किया गया एफआरबी टीम ने मौके पर पहुंचकर जीआरपी सागर के सहयोग से त्वरित सर्चिंग अभियान चलाया और कुछ ही समय में मासूम बच्ची को सकुशल ढूंढ लिया इसके बाद बच्ची को सुरक्षा के साथ पुलिस कंट्रोल रूम सागर लाया गया, जहां से परिजनों से फोन के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उन्हें तत्काल बुलाया गया
पूछताछ में परिजनों द्वारा बताया गया कि वे मैहर क्षेत्र के समीपस्थ गांव से खुरई में खेतों की कटाई का कार्य करने आए थे और वापसी के दौरान ट्रेन में सभी को नींद लग गई सागर स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान बच्ची को लगा कि सभी उतर गए हैं, जिस कारण वह अपना छोटा बैग लेकर प्लेटफॉर्म पर उतर गई आगे जाकर जब परिजनों को बच्ची के साथ न होने का अहसास हुआ तो वे घबरा गए इसी दौरान ट्रेन में मौजूद एक जागरूक महिला द्वारा डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को अवगत कराया गया सागर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते बच्ची को सुरक्षित बरामद कर कुछ ही समय में परिजनों के सुपुर्द किया गया अपनी बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू थे और उन्होंने सागर पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments