पत्नी ने पति की मौत को बताया हत्या एस पी से की कार्यवाही की मांग

सागर।थाना नरयावली के जरुआखेड़ा चौकी अंतर्गत ग्राम खैराई निवासी अनीता रजक ने परिवार सहित एस पी कार्यालय पहुंच पति श्रीराम रजक की मौत को लेकर गांव के ही व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए है पीड़ित अनीता रजक के अनुसार 10 मार्च 2026 को उसके पति श्रीराम रजक शाम को घर लौटे तो उन्होंने बताया कि गांव के ही कलू यादव पिता ननवीर यादव ने उनके साथ मारपीट की है इसके पहले गांव में गाली गलौज की जिसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया इस दौरान कलू यादव ने श्रीराम के सीने में गंभीर वार किए जिससे उनको सीने में दर्द हो रहा था परिवार वालों के मुताबिक श्रीराम की घर पर ही मौत हो चुकी थी लेकिन उसके बाद भी परिवार वाले नरयावली में प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था इस घटना के बाद पीड़ित परिवार टूट गया मामले की शिकायत जरुआखेड़ा चौकी में की गई लेकिन कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई पीड़ित अनीता और उसके परिवार का कहना है कि मामले में न्यायसंगत कार्यवाही की जाए जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सके और आरोपी को सजा मिले इसी के चलते अनीता और उसके परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगाई है।

Post a Comment

0 Comments