सागर।जनसुनवाई के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जिसने प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों को भी हैरान कर दिया मामला सानोधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आमोदा गांव का है जहां के निवासी सुनील अहिरवार ने अपनी पत्नी के गांव के ही युवक के साथ भाग जाने की शिकायत की है पीड़ित सुनील अहिरवार जनसुनवाई में पहुंचकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई उन्होंने बताया कि उनकी शादी को करीब 25 वर्षों से अधिक समय हो चुका है और उनके तीन बच्चे भी हैं परिवार सामान्य रूप से अपना जीवन यापन कर रहा था लेकिन इसी बीच गांव के ही रहने वाले 28 वर्षीय परसोत्तम लोधी के साथ उनकी पत्नी दीपा अहिरवार घर छोड़कर चली गई सुनील अहिरवार के अनुसार, उनकी पत्नी युवक के साथ भाग गई है, जिससे उनका परिवार पूरी तरह बिखर गया है इस घटना ने न केवल एक परिवार को तोड़ा है, बल्कि रिश्तों को भी शर्मसार कर दिया है उन्होंने आरोप लगाया कि परसोत्तम लोधी ने उनकी पत्नी को अपने साथ ले गया पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद से उनकी पत्नी का कोई पता नहीं चल पाया है बच्चे अपनी मां के बिना बेहद परेशान हैं और पूरे परिवार की स्थिति दयनीय बनी हुई है उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सानोधा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिसके चलते उन्हें जनसुनवाई में आना पड़ा यह घटना ग्रामीण समाज में विश्वास और रिश्तों की गिरती मर्यादाओं को उजागर करती है अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में कितना सफल होता है।
0 Comments