लड़कियों के दो गुटों में विवाद का वीडियो शोसल मीडिया पर हुआ वायरल

टीकमगढ़।देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले न्यायालय परिषर के बाहर मारपीट का एक वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो लड़कियों के दो गुटों के बीच का बताया जा रहा है जिसमे चार-पांच लड़कियां एक लड़के और कुछ लड़कियों के साथ जमकर मारपीट करती नजर आ रही है जैसे ही यह वीडियो शोसल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो तत्काल देहात थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है देहात थाना प्रभारी चंद्रजीत यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वीडियो दो दिन पुराना है जिस मामले में दो दिन पहले कुछ आर्केस्ट्रा में काम करने बाली लड़कियां थाने पर आई थी जो आपस मे समझौता कर बापिस चली गई थी लेकिन अब यह वीडियो वायरल हुआ है जिस पर वीडियो में दिख रही लडकियों की शिनाख्त की जा रही है जैसे ही इनकी शिनाख्त होती है तत्काल विधि संगत कार्यवाही की जाएगी ।


Post a Comment

0 Comments