कॉलेज छात्राओ से दुष्कर्म मामला पांच आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में टीआईटी कॉलेज छात्राओं से रेप कर उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में आशोका गार्डन पुलिस ने मामले के पांचवे फरार आरोपी बिहार निवासी नबील खॉन को गिरफ्तार कर 6 दिनो के रिमांड पर लिया है आरोपी एफआईआर दर्ज होने की भनक लगने के बाद पहले बिहार भाग गया था लेकिन वह वहाँ नहीं रुका और पुलिस को चकमा देने के लिये दूसरे शहर निकल गया उसकी तलाश में जुटी टीम ने उसकी लास्ट लोकेशन मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल में ट्रेस की थी नबील की गिरफ्तारी के बाद मामले के पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं इनमें फरहान, साद, अली और साहिल शामिल हैं वहीं छठे आरोपी अबरार की तलाश में पुलिस की एक टीम बिहार में डेरा डाले हुए है उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है सूत्रो के अनुसार अबरार की तलाश में पुलिस करीब दर्जन भर ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही उसके कई रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ कर चुकी है लगातार ठिकाने बदल रहे अबरार की लास्ट लोकेशन मुर्शिदाबाद में ट्रेस की गई थी पकड़ाया गये आरोपी नबील को 5 मई तक रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ के साथ ही उससे जप्त मोबाइल और लैपटॉप की जॉच भी करा रही है गिरोह का मुख्य आरोपी फरहान नबील के कमरे का इस्तेमाल छात्राओं से रेप करने के लिए करता था पुलिस फरहान को जेल भेज चुकी है सोमवार को वकीलों के हमले के बाद उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था पकड़ाया गया आरोपी नबील पुलिस को चकमा देने के लिये बंगाल से भोपाल आकर रह रहा था उसे उम्मीद थी कि पुलिस उसकी तलाश बिहार और बंगाल में करेगी लेकिन पुलिस को उसके भोपाल में छिपने की बात ध्यान में ही नहीं आयेगी।

Post a Comment

0 Comments