सागर।शहर में स्थित गीताजंली मेडिकल कॉलेज की संचालक द्वारा सरकारी स्वास्थ्य संस्था में पढ़ाई का झांसा देकर और कलेक्टर की बहन बता पैसे ऐंठने की छात्राओं ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत की है जानकारी के अनुसार तिलकगंज में गार्डन के पास स्थित गीतांजलि मेडिकल कॉलेज की संचालक सरिता त्रिवेदी ने धोखाधड़ी कर छात्राओं से 22 - 22 हजार रुपए ऐंठ लिए संचालक ने झांसा देते हुए बताया कि कॉलेज की फीस 4 लाख 20 हजार रुपए है लेकिन दो दिन में 22 हजार देकर उपस्थित होगे तो एडमिशन हो जाएगा जिसमें श्री रावतपुरा कॉलेज, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल कॉलेज मिल जाएगा छात्राओं ने झांसे में आ आकर पैसे दे दिए छात्राओं ने बताया कि गीतांजलि कॉलेज शिथिल पड़ेले के नाम है इनकी पत्नी भी कॉलेज संभालती है छात्राओं ने जब कॉलेज की जानकारी निकाली तो पता चला कि यह कॉलेज फर्जी संचालित हो रहा है 10 हजार से 25 हजार तक रजिस्ट्रेशन के नाम पर लेकर किसी भी प्रकार की पढ़ाई नहीं कराई जाती और जब कॉलेज में पढ़ाई के लिए प्रवेश करो तो आगे की फीस मांगी जाती है वहीं छात्राओं ने बताया कि जब पैसे मांगने की बात की जाती है तो संचालक सरिता त्रिवेदी कलेक्टर को अपना भाई बता कर दबाने का प्रयास करती है और भविष्य खराब करने को लेकर डराती धमकाती है और ना ही पैसे लौटा रही है जिससे परेशान हो कर छात्राओं ने कलेक्टर को आवेदन दे कर कार्यवाही की मांग की है।
0 Comments