सागर। क्षत्रिय महासभा जिला सागर के तत्वावधान में आगामी 20 अप्रैल को आयोजित होने वाले क्षत्रिय समाज के सामूहिक कन्यादान विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं इसी क्रम में बीना में ब्लाक स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें सम्मेलन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और धन संग्रह को लेकर विस्तार से चर्चा की गई बैठक में क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष लखन सिंह ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह की पहल पर समाज के वरिष्ठ जनों से विचार विमर्श करते हुए यह आयोजन किया जा रहा है सामूहिक विवाह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है इस पहल के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर प्रदान किया जा रहा है जिससे समाज में सकारात्मक संदेश भी जा रहा है बैठक में सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए ब्लाक स्तर पर गठित बीना की कमेटी सदस्यों और समाज के नागरिकों ने विचार-विमर्श किया आयोजन समिति द्वारा स्पष्ट किया गया कि विवाह हेतु चयन केवल सागर जिले की कन्याओं का ही किया जाएगा और इसके लिए गरीबी की वास्तविक आर्थिक स्थिति को आधार माना जाएगा, ताकि वास्तव में जरूरतमंद परिवारों को इस योजना का लाभ मिल सके सम्मेलन के लिए धन संग्रह की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है वहीं सामूहिक विवाह में शामिल होने के इच्छुक परिवारों से 6 से 10 अप्रैल 2026 के बीच आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे आवेदन के साथ आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड संलग्न करना अनिवार्य रहेगा क्षत्रिय समाज की आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं के विवाह संपन्न कराने हेतु समाज के नागरिक बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं इसी क्रम में बुधवार को बीना ब्लॉक में 4 लाख 58 हजार एक सौ रुपये का सहयोग समाजजनों द्वारा प्रदान किया जा चुका है बैठक में कुंवर सिंह किर्रावदा, मदन सिंह राजपूत बीना, इंदर सिंह धनौरा, संतोष सिंह नौगांव, शिवकुमार सिंह देहरी ने अपने विचार रखे बैठक में रामस्वरूप सिंह रूसल्ला, वीरेन्द्र सिंह महादेवखेनी, आकाश सिंह गोदना संग्राम सिंह धंसरा, भूपेन्द्र सिंह बम्होरी लोकेन्द्र सिंह देहरी,बलभद्र सिंह पिपरासर अरविन्द्र सिंह मंडीबामोरा, अनिरूद्ध सिंह मोहासा, कुंवर सिंह, रघुवीर सिंह, प्रकाश सिंह बेसरा, थान सिंह सिरचोपी, इंदर सिंह बीना,गोविंद सिंह,विनोद सिंह हासलखेड़ी बलराम सिंह बुंदेला, प्रहलाद सिंह हासलखेड़ी,अभिनव सिंह बीना, राजाराम सिंह हांसलखेड़ी,सुमेर सिंह बेलई, गोविन्द सिंह किर्रोद, प्रकाश सिंह बेसरा, अजवीर सिंह निवोरा,मेहरबान सिंह रूपऊ,गजराज सिंह बिल्धई, जण्डेल सिंह हांसलखेड़ी रामसिंह रिटा. पुलिस, नीलेश सिंह बम्होरीकला, सरदार सिंह बिलाखना राजेन्द्र सिंह सेमरखेड़ी, प्रागसिंह बैलई राजासिंह धईबुजुर्ग, विजय सिंह निवोदा मंगल सिंह राजपूत बीना उपस्थित रहे।
0 Comments