सागर।थाना रहली क्षेत्रांतर्गत ग्राम चांदपुर में एक व्यक्ति की संदिग्ध मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची फरियादी दीनदयाल अहिरवार पिता भुजबल अहिरवार, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम चांदपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके पुत्र अनिल अहिरवार विवाहित दो पुत्र एवं दो पुत्रियां दिनांक 26.12.2025 को सुबह लगभग 08.00 बजे वीरेंद्र जैन, निवासी चांदपुर के यहां पल्लेदारी करने गया था रात्रि तक वापस न लौटने पर अनिल की पत्नी रोशनी अहिरवार द्वारा रात्रि लगभग 11.00 बजे फोन किए जाने पर अनिल ने बताया कि पल्लेदारी का हिसाब चल रहा है वह बाद में घर आएगा अगले दिन दिनांक 27.12.2025 को सुबह लगभग 06.00 बजे फरियादी द्वारा बस स्टैंड चांदपुर पर अनिल को अचेत अवस्था में पड़ा हुआ पाया गया जिसके मुंह दाहिने कान के पीछे एवं सिर पर गंभीर चोटें थीं तथा अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था सिर में आई गंभीर चोटों के कारण अनिल अहिरवार की मृत्यु हो चुकी थी उक्त रिपोर्ट पर थाना रहली में अपराध क्रमांक 791/25, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान चक्षुदर्शी एवं साक्षियों के कथन लेखबद्ध किए गए जिनसे यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 26-27.12.2025 की दरम्यानी रात अंशुमान कुर्मी परसू काछी पटेल निवासीगण जमनापुर परासिया एवं हल्ले यादव निवासी सलैया द्वारा शराब लाने के विवाद पर अनिल अहिरवार के साथ मारपीट की गई जिससे उसकी मृत्यु हो गई दिनांक 02.01.2026 को आरोपी
अंशुमान कुर्मी परसू काछी पटेल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई आरोपियों के मेमोरण्डम कथन में अपराध स्वीकार किया गया दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय सागर में प्रस्तुत किया गया प्रकरण का अन्य आरोपी हल्ले यादव भी दस्तयाब कर लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।
0 Comments