सड़क दुर्घटना में मृत हुए व्यक्ति का पूरा परिवार खत्म होने के बराबर होता है

सागर।सड़क दुर्घटना में मृत हुए व्यक्ति का पूरा परिवार खत्म होने के बराबर होता है एवं आपकी एक गलती परिवार से दूर कर सकती है, यातायात के नियमों का पालन कर वाहन चलाएं उक्त विचार कलेक्टर  संदीप जी आर ने नवाचार करते हुए देश में पहली बार सागर में सड़क सुरक्षा के विषय पर आयोजित विशेष ग्राम सभाओं के शुभारंभ अवसर पर बमोरी बीका ग्राम में व्यक्त किए इस अवसर पर श्रीमती संतोषी राजेश सिंह, श्रीमती कविता सिंह  महेंद्र सिंह,विक्रम सिंह,राजू सिंह,नितेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ विवेक के वी जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर सिद्धांत सिंघई,एसडीएम अमन मिश्रा,श्रीमती सविता मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे कलेक्टर संदीप जी आर ने विशेष ग्राम सभा में बोलते हुए कहा कि यह विशेष ग्राम सभा आपके जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि जब वाहन दुर्घटना होती है तो उसमें व्यक्ति घायल या मृत होता है और जब व्यक्ति मृत होता है तो उसके परिवार पर अत्यंत बज्राघाट होता है क्योंकि वही व्यक्ति उस परिवार का मुखिया होता है और जब मुखिया चला जाता है तो घर का चलना बड़ा कठिन रहता है इसलिए सड़क पर चलते समय पूरे यातायात के नियमों का पालन करें कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा कि प्रायः देखा जाता है कि ग्राम सभा में अनेक बिंदु होते हैं किंतु इस विशेष ग्राम सभा में केवल सड़क सुरक्षा के संबंध में आपसे बात कर रहा हूं और आपकी सहमति एवं संकल्प के साथ आगे बढ़ाने के लिए आपके समक्ष आया हूं उन्होंने कहा कि आपने धूम फिल्म देखी होगी उसमें बाइकर पूरे यातायात के नियमों का पालन करता है और सभी हेलमेट सहित अन्य सुरक्षा उपकरण धारण किए रहते हैं उन्होंने कहा कि आप भी हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाएं उन्होंने कहा कि शाम को 6 से 9 एवं रात में 2 से 5 के बीच गाड़ी चलाने से बचे कलेक्टर ने कहा कि आपकी दो मिनट की जल्दबाजी आपकी परिवार से आपको दूर कर सकती है आप जल्दबाजी न करे कलेक्टर संदीप जी आर ने समस्त सड़क निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण की पूर्व सभी जगह आवश्यक वेरीकेटिंग करें एवं संकेतक लगाएं जिससे कि कहीं भी दुर्घटना न हो उन्होंने समस्त ग्राम सभा में पहुंचे ग्रामवासियों से अपील की कि कभी भी रात में गाड़ी न चलाएं एवं नशे में भी गाड़ी का उपयोग न करें और निर्धारित क्षमता के अनुसार गाड़ी पर बैठकर गाड़ी का संचालन करें उन्होंने कहा कि इसी प्रकार गाड़ी के साइड में  न लगाऐं बैग लगाने से अधिक दुर्घटना होती है
कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा कि शासन की राहवीर योजना का प्रचार प्रसार करें जिससे की दुर्घटना में घायल व्यक्ति का समय पर उपचार हो सके और घायल व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचने वाले व्यक्ति को सम्मान राशि एवं प्रमाण पत्र मिलेगा।



Post a Comment

0 Comments