सागर।01 दिसंबर विश्व एड्स दिवस के अवसर पर डॉ. ममता तिमोरी, CMHO तथा सीएमएचओ कार्यालय के नेतृत्व में छावनी अस्पताल, सदर, सागर में विशेष टीबी एवं एचआईवी स्वास्थ्य शिविर, जनजागरूकता रैली और विशाल मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती लता वानखेड़े एवं अध्यक्षता क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएँ सागर संभाग डॉ. नीना गिडियन द्वारा की गई सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने अपने उद्बोधन में एचआईवी से ग्रसित व्यक्तियों को बिना भेदभाव मुख्य धारा से जोड़ने, उनके प्रति सकारात्मक सहयोग एवं सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने का आह्वान किया
एबआईकी रैली छावनी अस्पताल से प्रारंभ होकर सदर बाजार होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से छावनी परिसर में पूर्ण हुई। एवं छावनी अस्ताल परिसर में टी.बी रोग के लक्षणों की स्क्रीनिग एवं एच.आई.व्ही एस.टी. आई, स्फिलिस रोगों की रक्त जांच की गई, एवं मरीजों की कांउसलिग की गई। परिसर में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि सांसद सागर लता वानखेडे एवं क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवायें संभाग सागर डॉ नीना गिडियन की अध्यक्षता में आयोजित की गई,सांसद द्वारा, एचआईव्ही एड्स से ग्रसित व्यक्तियों के लिये सकारात्मक सहयोग किये जाने एवं मुख्य धारा में लाने का आह्वान किया डॉ नीना गिडियन द्वारा महिलाओं में, एचआईवी संक्रमण रोकने के लिये जमीनी स्तर पर कार्य कर रही आशा कार्यकर्ताओं को शबासी दी एवं उनको निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया।
0 Comments