औषधि गार्डन के समक्ष छात्रों-शिक्षकों ने किया गीता पाठ का सामूहिक वाचन

सागर।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली में गीता जयंती के पावन अवसर पर, संस्कृति विभाग,मध्यप्रदेश शासन के आदेश एवं कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों द्वारा गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक वाचन किया गया यह विशेष आयोजन विद्यालय परिसर के बाहर स्थित औषधि गार्डन के समक्ष संपन्न हुआ, जहाँ आध्यात्मिक वातावरण में श्लोकों की गूँज ने पूरे स्थान को भक्तिमय बना दिया
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के पंडित  मोहित वैद्य द्वारा सरस्वती वंदना और मंत्रोपचार से किया गया वरिष्ठ शिक्षक  अरुण कुमार दुबे ने छात्रों को गीता पाठ की महत्ता और उसके जीवन-दर्शन पर विस्तृत जानकारी दी इसी क्रम में वरिष्ठ शिक्षक अरुण कुमार दुबे और अन्य शिक्षकों के मार्गदर्शन में गीता के 15वें अध्याय का मुख्य वाचन कुमारी अंजलि दांगी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने साथ मिलकर श्लोकों का उच्चारण किया।


Post a Comment

0 Comments