सागर।शाहगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता
दिनांक 29/09/2025 को थाना शाहगढ़ पर फरियादी दीपपाल यादव पिता परमलाल यादव उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम बगरोही द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि गांव के ही जगदीश यादव एवं अन्य लगभग 10 आरोपियों ने फरियादी पक्ष पर कुल्हाड़ी एवं डण्डों से हमला किया हमले में गंभीर चोट लगने के कारण फरियादी के पिता पप्पू उर्फ परमलाल यादव की मृत्यु हो गई फरियादी की रिपोर्ट पर थाना शाहगढ़ में अपराध क्रमांक 298/2025 धारा 103(1), 115(2), 118(1), 190, 191(2), 191(3), 296 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया 07 आरोपियों को पुलिस पूर्व मे ही गिरफ्तार जेल भेज चुकी थी तीन आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहे थे जिला सागर के पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देश पर गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु घटना दिनांक से फरार आरोपियों पर किया 3-3 हजार रूपये का इनाम घोषित
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर डॉ. संजीव उइके एवं लोकेश सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन तथा एसडीओपी बण्डा प्रदीप बाल्मीकि के मार्गदर्शन में थाना शाहगढ़ पुलिस आज दिनांक 01/12/2025 को ग्राम बगरोही से निम्न 3आरोपियों को गिरफ्तार किया।
0 Comments