सागर। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून मनरेगा का नाम बदलने के निर्णय के विरोध में आज सागर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने सड़क पर उतरकर अपना आक्रोश व्यक्त किया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में सब्जी मंडी स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष विशाल मौन धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओं ब्लॉक अध्यक्ष मोर्चा संगठनों पार्षदों समेत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही धरना प्रदर्शन के समापन पर जिला शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने आक्रामक लहजे में कहा कि भाजपा सरकार गांधी जी के आदर्शों और उनके नाम से भयभीत है लेकिन भाजपा यह भूल रही है कि गांधी इस देश की आत्मा में बसते हैं और देश की जनता इस ओछी राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी उन्होंने भाजपा की नीतियों को जनविरोधी और इतिहास मिटाने वाली मानसिकता ठहराते हुए कहा कि मनरेगा जैसी क्रांतिकारी योजना से गांधी जी का नाम हटाना उनकी विचारधारा पर हमला है जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी
मौन धरने के दौरान विद्युत मंडल से सेवानिवृत्त अधिकारी अनिल ओझा ने कांग्रेस की रीति-नीति में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की कार्यक्रम का आभार आनंद हेला ने माना अंत में सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने राष्ट्रगान परेड का संचालन किया जिसमें उपस्थित कांग्रेसजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया धरना प्रदर्शन में,मुकुल पुरोहित,नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव रामकुमार पचौरी,पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रजक,वीरेंद्र राजे,नरेंद्र मिश्रा,पार्षद सुरेखा राय,नीलोफर चमन अंसारी,ताहिर खान सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, सागर साहू दीनदयाल तिवारी,जितेंदर सिंह चावला राकेश राय,युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल चौबे,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष चक्रेश रोहित,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष समीर खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर भाजपा सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया।
0 Comments