सागर।बण्डा–बरा रोड स्थित दयोदय गौशाला परिसर में गौवंश चिकित्सालय के शिलान्यास का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटैल रहे इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा दयोदय संगठन के सदस्यों द्वारा मंत्री एवं स्थानीय विधायक का स्वागत एवं सम्मान किया गया साथ ही गौशाला की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशुपालन मंत्री लखन पटैल ने कहा कि गौशालाओं में वास्तविक बदलाव लाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ऐसी योजनाएं बनाई गई हैं जो अब धरातल पर उतर चुकी हैं उन्होंने बताया कि 130 एकड़ भूमि में 5 हजार गौवंश रखने की योजना है जिसके लिए गौशालाओं को स्वावलंबी बनाना अनिवार्य है इसके तहत जैविक खाद उत्पादन नस्ल सुधार और सोलर ऊर्जा की व्यवस्था की जाएगी मंत्री पटैल ने कहा कि आय के साधन विकसित होने पर ही गौशालाएं सरलता और स्थायित्व के साथ संचालित हो सकेंगी उन्होंने आश्वस्त किया कि गौमाताओं की देखभाल में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी घायल एवं बीमार गौवंश की सूची उपलब्ध कराने पर तत्काल उपचार हेतु विशेष टीम भेजी जाएगी उन्होंने कहा कि सभी गौमाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने में जो भी संसाधन लगेंगे सरकार हर स्तर पर साथ खड़ी रहेगी मंत्री ने यह भी बताया कि गौशालाओं में बिजली की समस्या को देखते हुए सोलर प्लेट लगाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है आने वाले समय में नस्ल सुधार का कार्य तेजी से शुरू होगा और भविष्य में एक भी गौमाता सड़कों पर नहीं दिखाई देगी कार्यक्रम में विधायक वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि बण्डा का जीव दया संगठन सराहनीय कार्य कर रहा है पहले गौमाताओं के भरण-पोषण के लिए मिलने वाली राशि 20 रुपये थी जिसे अब दोगुना कर दिया गया है उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक कार्यों में आगे आएं और नवीन समिति को मजबूती प्रदान करें।
0 Comments