सागर।कलेक्टर संदीप जी.आर. ने आज महाराजपुर कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं का भ्रमण किया छात्र-छात्राओं के साथ खुलकर बातचीत की शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी देवरी एसडीएम मुनव्वर खान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संदीप जी.आर. विद्यालय की कक्षा में पहुंचे बच्चों से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रेरणादायी संदेश दिया कि हारना बुरी बात नहीं है लेकिन लक्ष्य छोटा रखना अच्छी बात नहीं है उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य रखने और उन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करने की सलाह दी उन्होंने कहा कि यदि छात्र कड़ी मेहनत और लगन से लगातार अध्ययन करेंगे तो वे न केवल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में टॉप रैंक हासिल कर सकते हैं इस दौरान बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।
0 Comments