दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान पशुपालकों का सर्वे एवं निरीक्षण

सागर।मध्यप्रदेश पशुपालन विभाग द्वारा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण दिनांक 17 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक संचालित किया जा रहा है इसी क्रम में आज कलेक्टर संदीप जी आर महाराजपुर के पशुपालक राजीव स्थापक के घर पहुंचे जहां उन्होंने पशुओं को देखा एवं पशुपालन के संबंध में जानकारी ली पशुपालक राजीव स्थापक ने बताया कि उनके पास देसी नस्ल की गाय एवं भैंस हैं जिससे अभी वह अच्छा दुग्ध उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान भी करवाया है पशुपालन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आर्टिफिशियल इंसेमिनेशन कृत्रिम गर्भाधान या कृत्रिम वीर्यसेचन से पशु के दूध में वृद्धि होती हैं और नस्ल सुधार में भी सहायता मिलती है इस दौरान कलेक्टर ने पशुपालकों को पशु पोषण पशु स्वास्थ्य प्रबंधन एवं कृत्रिम गर्भाधान के महत्व के बारे में जागरूक किया उन्होंने कहा कि पशुओं को उचित खानपान देकर अधिकतम दुग्ध उत्पादन प्राप्त करें।

Post a Comment

0 Comments