सागर। फरार अपराधियों स्थाई वारंटियों एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन एवं स्पष्ट दिशा-निर्देशों में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा प्रभावी एवं योजनाबद्ध कार्यवाही करते हुए दो फरार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई
दिनांक 22.12.2025 को अभियान के दौरान थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा फरार वारंटियों की तलाश हेतु उनके संभावित ठिकानों निवास स्थानों तथा उठने-बैठने वाले क्षेत्रों में लगातार पतासाजी की गई सतर्कता एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप दोनों वांछित व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया छोटे उर्फ छोटा पिता कफलू अहिरवार उम्र 52 वर्ष, निवासी अंबेडकर वार्ड, जितेन्द्र पिता सुनील सोनी, उम्र 31 वर्ष, निवासी मोहननगर वार्ड, दोनों वारंटियों को गिरफ्तारी किया गया के एवं न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
0 Comments