सागर।मकरोनिया के गायत्री नगर क्षेत्र में दो वार्डो की सीमा से सटे इलाके में प्लाटिंग के नाम पर हरे भरे पेड़ो को काट दिया गया है जहां पेड़ काटे गए है वहां काफी पुराना शासकीय नाला है चर्चाओ के मुताबिक नाले को ढकने और प्लाटिंग एरिया बढ़ाने के उद्देश्य से इन पेड़ो को काटा गया है इस पूरे घटनाक्रम के बाद नपा प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है क्योंकि पेड़ काटने की सूचना मिलने पर नपा अमला दल बल के साथ मौके पर पहुंचा था और बिना किसी कार्यवाही के लौट भी आया जिसके बाद और कई सवाल पैदा हो गए वही जब हमने इस मामले में नपा अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार से बात की तो उन्होंने पेड़ काटने को गलत बताते हुए संबंधितों पर कार्यवाही की बात कही अब देखना होगा की इस मामले में क्या कार्यवाही सामने आती है।
0 Comments