सागर।जिले की नारयावली विधानसभा के चांदमऊ में 4 दिसंबर को जरूआखेड़ा के चंदामऊ ग्राम में दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया गया था आरोपी फहीम ने रात में सोते हुए परिवार को जिंदा जलाकर मार देने का प्रयास किया था इस घटना में दो बच्चों की आज से जलने के कारण दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि उसकी बहन आज भी गहन चिकित्सा कक्ष में इलाज कर रही है इस वारदात को लेकर लगभग 25 दिन बीत चुके हैं परंतु अब तक नरयावली पुलिस के द्वारा आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई इस घटना से आंकड़ों से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शहर की सड़कों पर जुलूस निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया वहीं दूसरी तरफ चांदमामऊ घटना को लेकर धरना प्रदर्शन का आयोजन कलेक्टर कार्यालय के सामने हुआ यहां यह जानना जरूरी है कि बांग्लादेश में एक हिंदू की मौत हुई तो देश के तथा कथित हिंदू सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं जो अब पूरी तरह प्रायोजित लगता है क्योंकि सागर जिले में इतनी बड़ी वारदात होने के बाद ना तो थाना प्रभारी पर कार्रवाई हुई ना पुलिस प्रशासन पर सरकार ने सवाल उठाए यह किस तरह का न्याय है आम जनता यह जानना चाहती है देश की जनता सवाल करती है कि विदेश की घटना को लेकर तो आंदोलन किए जा रहे हैं जिसमें करवाई उसे देश की सरकार को करना है पर मध्य प्रदेश के सागर जिले में तो पुलिस को कार्यवाही करना थी जो अब तक संभव नहीं हो सकी प्रदेश की हिंदूवादी सरकार ना तो टी पर कार्रवाई करने में सक्षम है और ना जिला पुलिस प्रशासन के खिलाफ कलम चलाने में सक्षम है।
0 Comments