सोमनाथ शिवलिंग भारत यात्रा सागर पहुंची स्वदेशी मेले में हुए दिव्य दर्शन

सागर।स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के माध्यम से स्वदेशी मेला में आठवे दिन सोमनाथ शिवलिंग अभिषेक एवं आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया इसके अलावा स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत पालक करेली के विनोद नेमा ने मेला का भ्रमण किया स्वदेशी जागरण मंच के महाकौशल प्रांत संयोजक कपिल मलैया एवं यात्रा प्रभारी संजय अग्रवाल ने बताया कि सोमनाथ शिवलिंग भारत यात्रा मंगलवार को सागर पहुंची इस अवसर पर‎ स्वदेशी मेले में आर्ट ऑफ लिविंग के दर्शक स्वामी जी द्वारा पूजा की गई एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ यात्रा में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दुर्लभ विग्रह सागर लाए गए जिनके दर्शन श्रद्धालुओं ने मेला में किए उन्होंने कहा कि यह यात्रा 12 राज्यों के 140 शहरों से गुजर‎ चुकी है मध्यप्रदेश में इसकी शुरुआत उज्जैन से हुई थी मान्यता है कि सोमनाथ‎ शिवलिंग आध्यात्मिक ऊर्जा से युक्त है जिसके विग्रह शताब्दियों तक संतों और‎ ब्राह्मणों द्वारा सुरक्षित रखे गए यात्रा के आगमन पर भजन,सत्संग और विशेष‎ पूजा-अर्चना के कार्यक्रम किए गए उन्होंने बताया कि सोमनाथ मंदिर का वह पवित्र ज्योतिर्लिंग जिसे लगभग एक हजार वर्ष पूर्व आतताइयों द्वारा लूट लिया गया था अब पुनः प्राप्त हो चुका है और श्री रविशंकर जी के सानिध्य में सुरक्षित है इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक संकल्प मलैया, राजेश जैन, राजकुमारी यादव प्रवीण धूरिया एवं सभी वालिंटियर रूचि साहू, सुरेश पंजवानी, विनय तिवारी आदि उपस्थित थे।

 

 


Post a Comment

0 Comments