सागर।मोतीनगर पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई दिनांक 30.12.2025 को थाना प्रभारी मोतीनगर को विश्वसनीय मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि खुरई रोड, ठाकुर बाबा पहाड़ी के पास, ग्राम गढ़ौली खुर्द, सागर क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखे हुए है सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया झाड़ियों में छिपाकर रखी थी शराब आरोपी मौके से गिरफ्तार मौके पर एक व्यक्ति झाड़ियों के पास खाकी रंग के कार्टून रखे हुए पाया गया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम शुभम पिता सुल्तान सिंह घोषी उम्र 23 वर्ष निवासी ठाकुर बाबा मंदिर के पास ग्राम गढ़ौली खुर्द, सागर बताया144 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कार्टूनों की तलाशी लेने पर उनमें मैकडॉवेल्स कंपनी एवं ओल्ड मंक कंपनी की अंग्रेजी शराब भरी हुई पाई गई कुल 16 खाकी रंग के कार्टूनों में 144 लीटर अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,84,800/- है मौके से बरामद की गई आरोपी से शराब रखने के संबंध में वैध लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया जो वह प्रस्तुत नहीं कर सका
आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज आरोपी द्वारा अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखने का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर मौके पर विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
0 Comments