स्वदेशी मेला में नौवे दिन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

सागर।स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के माध्यम से स्वदेशी मेला में नौवे दिन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी प्रांत मेला प्रमुख नितिन पटैरिया, सांस्कृतिक प्रभारी सुष्मिता ठाकुर स्वदेशी जागरण मंच के महाकौशल प्रांत संयोजक कपिल मलैया ने बताया कि महाराष्ट्रीयन समाज के लोगों ने दो दिवसीय महाराष्ट्र के व्यंजन का काउंटर लगाया है जो मेला का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है उन्होंने कहा कि मेला इस समय अपने चरम पर है स्वदेशी मेले में हर तरफ भारतीयता की झलक दिखाई दे रही है यहां के हर स्टॉल पर देशी उत्पादों की खासियत नजर आती है कपड़ों से लेकर घरेलू सजावट,मिट्टी के बर्तन, खादी के कपड़े,जैविक खाद्य पदार्थ औरआयुर्वेदिक उत्पादों तक, हर चीज भारतीय कारीगरी और स्वदेशी तकनीकों का बेहतरीन नमूना पेश कर रहे है विभाग प्रशिक्षक रविन्द्र ठाकुर ने बताया कि मेले के सांस्कृतिक मंच पर हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं लोकनृत्य संगीत,भजन ने मेले में चार चांद लगा दिए हैं बच्चों के लिए भी कला और क्राफ्ट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया मेला संयोजिका दीप्ति चंदेरिया, स्वदेशी जागरण मंच के विभाग विचार प्रमुख राजकुमार नामदेव, जिला संयोजक सौरभ रांधेलिया, मेला व्यवस्थापक विनय मलैया राहुल अहिरवार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

 


Post a Comment

0 Comments