संगीत विभाग के गगन राज बने संगीत के सबसे कम उम्र के सहायक प्राध्यापक

सागर।डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के गगन राज ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी 2025 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित होकर इतिहास रच दिया है वे हाल के वर्षों में इस पद पर चयनित होने वाले सबसे युवा अभ्यर्थियों में शामिल हैं गगन राज की इस उपलब्धि पर उनके पिता थान सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस सफलता में परिवार के सहयोग के साथ साथ गुरुओं का विशेष आशीर्वाद और मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है उन्होंने इसे ईश्वर की कृपा और गुरुजनों की देन बताया गगन राज के गुरु डॉ. राहुल स्वर्णकार ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम और संगीत के प्रति समर्पण का परिणाम है विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर वाई.एस. ठाकुर ने भी गगन राज को बधाई देते हुए उनके शैक्षणिक जीवन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अशोक अहिरवार ने इस उपलब्धि को विभाग के लिए गर्व का क्षण बताया उन्होंने कहा कि गगन राज की सफलता से विभाग के प्रत्येक छात्र को प्रेरणा मिलेगी और यह आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल बनेगी संगीत विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ.अवधेश प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से इस विश्वविद्यालय के विद्यार्थी विभिन्न शासकीय परीक्षाओं में चयनित हो रहे हैं जिससे विभाग निरंतर गौरवान्वित हो रहा है इस अवसर पर संगीत विभाग के शैलेन्द्र राजपूत,आकाश जैन, तेजस पटेल,यश गोपाल श्रीवास्तव, स्तुति खम्पारिया अनुकृति रावत और सत्यम नामदेव ने गगन राज को उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गगन राज की यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है।

Post a Comment

0 Comments