सागर।डॉ.हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी में बुधवार दोपहर आईटीआई अपीलकर्ता और प्रोफेसर के बीच मारपीट हो गई घटनाक्रम सामने आते ही विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा मच गया सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया मामले में दोनों पक्षों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत की है शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है जानकारी के अनुसार विकास सराफ निवासी सागर की बेटी उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय में बीएएलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं वे उज्जैन कॉलेज से सागर के डॉ. हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी में ट्रांसफर एडमिशन कराना चाहते हैं जिसको लेकर उन्होंने विश्वविद्यालय में आवेदन दिया लेकिन सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद विकास सराफ ने आईटीआई लगाई और पीएमओ ऑफिस में शिकायत की आईटीआई का जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने प्रथम अपीलीय अधिकारी के सामने अपील पेश की अपील पर बुधवार को सुनवाई थी सुनवाई के दौरान अपीलकर्ता विकास सराफ अपीलीय अधिकारी के सामने पेश हुए वहीं विश्वविद्यालय के लॉ विभाग प्रभारी प्रोफेसर हिमांशु पांडेय भी उपस्थित हुए इसी दौरान प्रोफेसर और विकास सराफ के बीच कहासुनी हुई कहासुनी बढ़ी और गालीगलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई विवाद होते देख मौके पर मौजूद स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया मामले में दोनों पक्षों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की है एडमिशन के लिए बना रहे थे दबाव लॉ विभाग प्रभारी प्रोफेसर हिमांशु पांडेय ने बताया कि अपीलकर्ता विकास सराफ की बेटी उज्जैन के कॉलेज में लॉ की पढ़ाई कर रही हैं उन्होंने बेटी का ट्रांसफर एडमिशन सागर विश्वविद्यालय में कराने के लिए आवेदन दिया था मैंने जुलाई 2025में विभाग का प्रभार संभाला फाइल मेरे पास आई लेकिन नियम नहीं होने से एडमिशन नहीं किया गया लेकिन वह लगातार एडमिशन करने के लिए दबाव बना रहे थे आईटीआई लगाई आज आईटीआई की सुनवाई थी सुनवाई के दौरान मैंने अपने विभाग का पक्ष रखा था तभी विकास सराफ ने गालगीलौज कर मारपीट शुरू कर दी हमारी आपस में झूमाझटकी हुई है आईटीआई अपीलकर्ता विकास सराफ ने बताया कि सागर विश्वविद्यालय में बेटी का ट्रांसफर एडमिशन के लिए आवेदन किया था सीटें खाली हैं लेकिन एडमिशन नहीं हो रहा है आईटीआई लगाई और पीएमओ ऑफिस में शिकायत की सुनवाई नहीं होने पर प्रथम अपीलीय अधिकारी के पास अपील की आज सुनवाई के लिए बुलाया गया जहां मैं अपने दस्तावेजों की बात कर रहा था लेकिन प्रोफेसर ने अपने बचाओ में मुझ पर आरोप लगाना शुरू कर दी गालीगलौज करने लगे मना किया तो मारपीट शुरू कर दी बचाओ में मैंने भी मारा हमारी झूमाझटकी हुई आपस में मामले में थाने में शिकायत की है।
0 Comments