रस्सी कशी में बीपीईएस की छत्राओं ने मारी बाजी

सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय  गौर उत्सव के अंतर्गत शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खेल कूद गतिविधियों के दूसरे दिन विभाग में  
आज की खेल प्रतियोगिता रस्सी कशी में छात्रा वर्ग में बीपीईएस एवं विश्वविद्यालय के भिभिन्न विभागों की छात्राओं के बीच ज़ोर आजमाया गया जिसमे बीपीईएस की छत्राओं ने बाजी मारी छात्र वर्ग में पहला मैच बीपीईएस तृतीय सेमेस्टर एवं वि वि के विभिन्न विभागों के छात्रों ने भाग लिया जिसमें बीपीईएस के छात्रों 2-1 जीत अर्जित की दूसरा मैच बीपीईएस के प्रथम सेमेस्टर एवं बीपीईएस के पांचवें सेमेस्टर के बीच खेला गया जिसमे पांचवें सेमेस्टर ने जीत अर्जित की रस्सा कशी का छात्र वर्ग में फाइनल मैच बीपीईएस के पांचवे सेमेस्टर एवं बीपीईएस तृतीय के मध्य ज़ोर आजमाईश की गई जिसमें पांचवे सेमेस्टर ने 2 -1 जीत अर्जित की 
 21 नवम्बर को प्रातः11.00 बजे से विश्वविद्यालय के संबद्ध महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित होगा   रक्त दान शिविर इस वर्ष से गौर जयन्ती के उपलक्ष्य में 21 नवम्बर को विश्वविद्यालय के अभिमंच सभागार में प्रातः10.00 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे से तक विश्वविद्यालय स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर काआयोजन किया जाएगा जिसमें विश्वविद्यालय परिवार के साथ साथ शहरवासी भी भाग ले सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments