सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वाय.एस.ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र कुमार सिन्हा, विद्यालय केवी -1 के आचार्य मनीष गुप्ता केवी-3 के प्राचार्य धर्मेंद्र भारद्वाज प्रो.डॉ.आशीष वर्मा केवी-4 के प्राचार्य राजेंद्र सिंह वर्मा
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर ने विद्यालय में अनुशासन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “अनुशासन विद्यालय देते हैं, चैटजीपीटी नहीं।” उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में 6 से 9 के दौरान लगाए गए जैमर से डि-एडिक्शन प्रयासों का उल्लेख किया। ‘वोकल फॉर लोकल’ का समर्थन करते हुए उन्होंने स्थानीय उद्यमियों से खरीदारी को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया और विद्यार्थियों को अपने माता-पिता के त्याग को याद रखकर विद्यालय के समय का सदुपयोग करने की सलाह दी शहर के अतिरिक्त एसपी लोकेंद्र कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय को मध्यप्रदेश का सबसे पुराना विश्वविद्यालय बताते हुए कहा कि बच्चों को असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ना चाहिए उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को खेल-कूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल कराने मोबाइल की लत से दूर रखने तथा अच्छी परवरिश को प्राथमिकता देने की अपील की विशिष्ट अतिथि हीरा सिंह राजपूत पंचायत अध्यक्ष सागर ने कहा आज चाँद पर विश्वविद्यालय बनाने की बात करना वैसा ही है जैसा 1946 में सागर में विश्वविद्यालय की स्थापना का सपना था दृष्टि रखने वाले ही इतिहास रचते हैं उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र देश-विदेश में हर जगह मिल जाते हैं जो विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा का प्रमाण है उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय के विकास हेतु केंद्र सरकार द्वारा 450 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं औपचारिक सत्र के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत किए कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक प्रस्तुतीकरण जलियांवाला बाग त्रासदी गांधीजी के संदेश और 2008 मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित नाट्य मंचन रहा प्रस्तुति में 2008 मुंबई हमलों को दुनिया की सबसे बड़ी आतंकी घटना के रूप में दर्शाया गया जिसे देखकर दर्शक भावुक हो उठे और उपस्थित जनसमूह ने बच्चों कीअभिव्यक्ति की सराहना की समापन में विद्यालय परिवार ने गौर उत्सव की परंपरा को सम्मानित करते हुए शिक्षा, संस्कृति और अनुशासन के महत्व का संदेश दिया।
0 Comments