सिंगल्स मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11-3 से दर्ज की जीत

सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय  के गौर उत्सव के अंतर्गत विश्वविद्यालय  के अब्दुल ग़नी स्टेडियम स्थित टेबल टेनिस परीक्षण एरिना में दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता अपने दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुई प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के शिक्षकों अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्ण सहभागिता दर्ज कराते हुए उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में सभी सेमीफ़ाइनल खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का परिचय दिया और दर्शकों से खूब सराहना प्राप्त की कोर्ट पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्साह, फुर्ती और रणनीति का बेहतरीन मिश्रण रहा डबल्स वर्ग मेंशानदार तालमेल और सटीक स्ट्रोक्स का प्रदर्शन करते हुए  महेंद्र बाथम और डॉ.मनोज जैन (कप्तान) ने जीत अपने नाम की दोनों खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही मैच में बढ़त बनाए रखी और निर्णायक क्षणों में मजबूत खेल दिखाते हुए प्रतियोगिता जीत ली सिंगल्स मुकाबले में डॉ. मनोज जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11-3 से जीत अपने नाम की मैच के दौरान उनकी गति नियंत्रण और निर्णायक पॉइंट्स पर सटीकता ने उन्हें विजेता बनाया इस अवसर पर खेल परिसर के निदेशक डॉ. विवेक बी.साठे उपस्थित रहे उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रदान की उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों का विस्तार विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों दोनों के लिए प्रेरणादायी कदम है प्रतियोगिता के सफल आयोजन ने गौर उत्सव को और भी ऊर्जा तथा उत्साह से भर दिया विश्वविद्यालय परिवार द्वारा प्रदर्शित खेल भावना सहभागिता और उत्साहपूर्ण से इस दो दिवसीय प्रतियोगिता को यादगार बना दिया
कार्यक्रम विवरण 19-26 नवम्बर 2025
22 से 23 नवम्बर को अपरान्ह 02.30 बजे से छात्राओं एवं महिलाओं हेतु मनोरंजक खेल-कूद प्रतियोगिता अब्दुल गनी खान स्टेडियम में होगी ।

Post a Comment

0 Comments