सागर।कैंट थाना फरियादी संतोष साहू, निवासी सूबेदार वार्ड, थाना मोतीनगर, जिला सागर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई दीपचंद्र साहू, जो कि मुकेश खटीक निवासी विवेकानंद वार्ड की गाड़ी चलाता था, शाम 4:45 बजे भगवानगंज स्थित गोवर्धन अलाइमेंट शॉप के पास गाड़ी की सर्विसिंग करा रहा था
इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से वार कर दीपचंद्र की हत्या कर दी रिपोर्ट पर थाना केंट में अपराध क्रमांक 639/25, धारा 103(1) BNS का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सागर विकास कुमार शाहवाल (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा, एवं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार कश्यप को अवगत कराया गया चूँकि यह इलाका घनी आबादी व बाजार क्षेत्र है अतः हत्या की घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल था वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल अज्ञात आरोपी की पहचान व शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए
नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना केंट पुलिस ने विस्तृत जांच प्रारंभ की
मृतक के परिचितों व स्थानीय लोगों से पूछताछ,तथा घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र में 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले गए इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मृतक जिस वाहन मालिक के यहाँ कार्यरत था, वह स्वयं घटना में संलिप्त हो सकता है पुलिस ने वाहन मालिक अनिल खटीक (उम्र 44 वर्ष), निवासी विवेकानंद वार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने मुंहबोले रिश्तेदार सुरेंद्र उर्फ़ मुल्ली खंगार (निवासी कर्रापुर) को मृतक दीपचंद्र की फोटो दिखाकर ₹50,000 की सुपारी देने की बात की थी, जिसमें से ₹17,000 का भुगतान विभिन्न माध्यमों से किया जा चुका था पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने निम्न आरोपियों को अभिरक्षा में लिया 1.निखिल रैकवार, उम्र 18 वर्ष, निवासी कर्रापुर 2.विधि उल्लंघनकर्ता बालक, उम्र 17 वर्ष 11 माह, निवासी कर्रापुर 3.बड्डे उर्फ जय अहिरवार, उम्र 23 वर्ष, निवासी कर्रापुर
4.कार्तिक रैकवार, उम्र 18 वर्ष, निवासी करीला 5.समीर अहिरवार, उम्र 18 वर्ष, निवासी मोतीनगर 6.विधि उल्लंघनकर्ता बालक, उम्र 17 वर्ष 11 माह, निवासी करीला कुल 08 आरोपी, जिनमें 06 वयस्क + 02 बालक सभी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने पैसों के लालच में मोटरसाइकिल से रेकी कर मिलकर दीपचंद्र की हत्या की हत्या में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें एक धारदार छुरा मोबाइल फोन जप्त किया।
0 Comments