पिता की देहदान कर बेटे ने पूरी की अंतिम इच्छा

सागर।बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में  पहली बार देहदान करने वाले नागरिक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया यह सम्मान शासन के हाल के आदेश के तहत दिया गया सानौधा के 87 वर्षीय रतन सिंह कुर्मी का सोमवार को निधन हो गया उन्होंने 2020 में देहदान के लिए फार्म भर रखा था उनके बेटे सुरेश कुर्मी और परिवार ने उनके अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए पिता की देह बीएमसी को दान की बेटे सुरेश ने बताया कि उनके पिता हमेशा समाजसेवा में आगे रहे रेलवे में केबिनमैन के पद से सेवानिवृत्त रतन सिंह ने गांव में पानी की समस्या दूर करने के लिए जमीन दान की और कुआँ बनवाया उन्होंने जीवनभर लोगों की मदद की और आखिरी समय में अपने शरीर को भविष्य के डॉक्टरों की पढ़ाई के लिए दान किया
बीएमसी के डीन डॉ.पीएस ठाकुर ने कहा कि शासन के आदेश के अनुसार पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया इससे समाज में देहदान और अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोग इसे करने के लिए प्रेरित होंगे।

Post a Comment

0 Comments