खाली प्लॉटो के मालिकों पर होगा 5 हजार रुपए का जुर्माना

सागर।नगर निगम द्वारा "कचरा खुद बोलेगा मैं किसका हूँ" मुहिम के चलते  नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने खाली पड़े प्लॉट में कचरे पर जुर्माना राशि का आदेश जारी किया है निगम आयुक्त वार्डो में निरीक्षण कर रहे थे तभी खाली पड़े प्लॉट में कचरा देख नाराजगी जताई और आदेश जारी कर शहर के किसी भी वार्ड में खाली पड़े प्लॉट पर अगर कचरा एकत्र पाया जाएगा तो प्लॉट मालिक पर 5 हजार रुपए की जुर्माना राशि बसूली जाएगी इस मुहिम के अंतर्गत शहर के अलग-अलग स्थलों पर डले कचरे से उक्त कचरा फैलाने में शामिल लापरवाह व्यक्ति की पहचान कर जुर्माना किया जाता है और आगे से ऐसा न करने हेतु समझाइस दी जाती है इस मुहिम के तहत निगमायुक्त ने सुभाष नगर में चुन्नी लाल के खाली प्लॉट पर कचरा एवं गंदगी देखकर 5 हजार का चालान, गुलाब पटेल के खाली प्लॉट पर कचरे पर 5 हजार का चालान, पवन जैन रामपुरा वालो के प्लॉट पर कचरे पर 5 हजार का चालान और देवीलाल साहू के प्लॉट पर कचरे पर 5 हजार के चालान सहित कुल 4 प्लॉट मालिकों पर 20 हजार का जुर्माना कराया उन्होंने कहा की शहर को साफ-स्वच्छ और सुंदर बनाने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments