सागर।मकरोनिया के दीनदयाल नगर इलाके में बिना लायसेंस के चल रही गोल्डन फॉर्मर ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर प्राइवेट लिमिटेड नाम से किसानों को खाद उपलब्ध कराने बाली कंपनी पर बीती शाम सागर एसडीएम अमन मिश्रा के साथ कृषि विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा कार्यवाही की है रहली के कुछ किसानों द्वारा सागर कलेक्टर से घटिया खाद मिलने की शिकायत की गई थी जांच के दौरान यह बात सही पाई गई, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों और खाद्य विभाग की टीम ने यह कार्यवाही की है कृषि विभाग के उपसंचालक राजेश त्रिपाठी ने बताया की बिना किसी दस्तावेज और गुणवत्ताहीन खाद उपलब्ध कराने की पुष्टि होने के बाद कंपनी के संचालक सहित तीन लोगों पर एफआईआर कराई जाएगी कार्यवाही के दौरान मकरोनिया पटवारी विनोद साहू सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
0 Comments