पत्रकार एकादश एवं एडवोकेट एकादश ने जीत दर्ज कर सेमीफायनल में जगह बनाई

सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय  के संस्थापक महान शिक्षाविद् एवं प्रख्यात विधिवेत्ता,संविधान सभा के सदस्य एवं दानवीर डॉ.सर हरीसिंह गौर के 156वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गौर उत्सव 2025 के सर्वप्रथम कार्यक्रम टी -20 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता जिसका आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग एवं संबद्धता महाविद्यालय के तत्वाधान में हो रहा है इस प्रतियोगिता शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति के प्रो.वाय एस ठाकुर की उपस्थिति में संपन्न हुआ  अध्यक्षता गौर जयंती के समन्वयक प्रो. आशीष वर्मा ने की विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ.एस.पी.उपाध्याय एवं सह समन्वयक प्रो.यू के पाटिल डॉ आशीष पटेरिया डॉ. अजय श्रीवास्तव एवं सुशील गुप्ता रहे इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाय एस ठाकुर ने स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया उन्होंने कहा गौर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित उत्साहजनक खेल के साथ गौर उत्सव प्रारम्भ हो रहा है उन्होंने कहा कि खेल में हारना-जीतना एक हिस्सा है हार हमें फिर उठकर खड़े होने का साहस प्रदान करता है और जीत से हमें प्रेरणा और अनुभव मिलता है खेल में खेल भावना का होना जरूरी है खेल से हमारे भीतर सामूहिकता की भावना, रणनीति, योजना जैसे कौशल विकसित होते हैं यह सभी गुण समग्र व्यक्तित्व के विकास के लिए आवश्यक हैं इसलिए अपने जीवन में किसी न किसी खेल से जरूर जुड़े रहें  उद्घाटन सत्र में मुख्य समन्वयक प्रो. आशीष वर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं डॉ.एस.पी.उपाध्याय ने कविता के माध्यम से खेल भावना के मर्म को व्यक्त किया सभी टीमों से कुलपति एवं कुलसचिव ने परिचय प्राप्त किया 
प्रतियोगिता का पहला मैच विश्वविद्यालय “ए” टीम एवं पत्रकार एकादश के बीच हुआ टॉस जीतकर पत्रकार एकादश ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और विश्वविद्यालय ए टीम को पहले बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया वि वि की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 123 रन पर 19 वें में ऑल आउट हुई मुकेश ने 26 रन, नवनीत ने 14 एवं पीयूष 10 रनों की पारी खेली पत्रकार एकादश की ओर से गेंदबाजी करते सर्वाधिक दानिश एवं दर्पण ने 3-3 विकेट एवं अतुल तिवारी ने 2 विकेट लिए लक्ष्य का पीछे करने उतरी पत्रकार एकादश की टीम ने 14 ओवर में  विकेट खोकर जीत अर्जित सर्वाधिक नाबाद 67 रनों कि पारी खेली शशांक ने 18 रन एवं दानिश ने 16 रनो की पारी खेली वि वि टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए पीयूष, राहुल गिरी एवं सत्यम 1-1विकेट लिए एक विकेट लिया महेंद्र बाथम एवं अंकित शानदार फील्डिंग की इस प्रकार पत्रकार एकादश की टीम ने 7 विकेट जीत अर्जित कर सेमी फायनल में जगह बनाई प्रतियोगिता का दूसरा मैच एमपीईबी एकादश एवं एडवोकेट एकादश के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर एडवोकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित  20 ओवर में 4 विकेट खोकर 180 रन बनाए सर्वाधिक 85 रनों की पारी देवांशु ने एवं योगेश्वर  51 रनों की पारी खेली एमपीई की ओर से गेंदबाजी करते हुए द्रगपाल,अवनीश एवं धर्मेंद्र 1-1 विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीईबी की टीम  निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी सर्वाधिक भूपेंद्र ने 30 एवं विनोद ने नाबाद 28, अवनीश जारोलिया ने 22 रनों की पारी खेली एडवोकेट की ओर से गेंदबाजी करते हुए सिद्धार्थ ने 4 एवं मनोज 3 विकेट लिए इस प्रकार एडवोकेट एकादश ने 38 रन से जीत अर्जित कर सेमीफायनल में पहुंची मैच के निर्णायक शिवांशु यादव, मृदुल यादव वैभव एवं आदित्य बेन स्कोरर नैन्सी हीरालाल स्टीव रहे ।

Post a Comment

0 Comments