आदिवासी समुदाय के बीच कांग्रेस ने श्रीमती इंदिरा गांधी भगवान बिरसा मुंडा व रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई

सागर। पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव रेखा चौधरी ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में नरयावली विधानसभा के ग्राम बमोरी रेंगवा के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया इस अवसर पर अमर शहीद रानी लक्ष्मीबाई को भी उनकी जयंती पर याद किया गया कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा,श्रीमती इंदिरा गांधी और रानी लक्ष्मीबाई के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावांजलि अर्पित की गई इस दौरान उपस्थित आदिवासी समुदाय की महिलाओं को सुहाग सामग्री पुरुषों को अंग वस्त्र तथा बच्चों को मिष्ठान एवं पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया गया जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने आदिवासी, गरीब और महिलाओं के उत्थान में कई क्रांतिकारी कार्य किए आदिवासियों के लिए उन्होंने भूमि संरक्षण के लिए कानून बनाए और जमीन नवाड के पट्टे दिलाकर उन्हें मुख्यधारा में जोड़ा उनके द्वारा आदिवासी समुदाय को संरक्षण, सुरक्षा और सम्मान दिए जाने के फलस्वरूप इस समुदाय ने उनके प्रति कृतज्ञता और सम्मान में मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के आदिवासी अंचल के पाडल्या गांव में श्रीमती इंदिरा गांधी जी के मंदिर की स्थापना की थी जिसमे आदिवासी समुदाय आज भी भक्तिपूर्वक पूजा के लिए जाते हैं और उन्हें देवी के रूप में पूजते हैं उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन की भूमि नीतियों और शोषण के खिलाफ विद्रोह किया और रानी लक्ष्मीबाई ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम को आगे बढ़ाया इन महायोद्धाओं की शहादतों ने भारत को आज़ादी दिलाने की नींव रखी श्रीमती इंदिरा गांधी ने इस विरासत को संभालते हुए देश की एकता,अखंडता और विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए वर्तमान में भारत की कमजोर कूटनीति के कारण पड़ोसी देश हमारी संप्रभुता पर हमला कर रहे हैं, जिसे रोकने में केंद्र की मोदी सरकार विफल साबित हो रही है रानी लक्ष्मी बाई भगवान बिरसा मुंडा और श्रीमती इंदिरा गांधी जी की शहादत को याद रखते हुए समस्त देशवासियों को देश की एकता अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने के लिए आगे आना होगा
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी नारायण सोनकिया, पार्षद नीलोफर चमन अंसारी, रूप सिंह आदिवासी टीकाराम पूर्व सरपंच, सुशील दादा, हरकिशन दादा, बहादुर, विजय लक्ष्मी बाई, सीता रानी तुलसा बाई, त्रिवेणी, कमल रानी, मंगली आदिवासी, सदारानी आदिवासी बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे सभी ने भगवान बिरसा मुंडा और रानी लक्ष्मीबाई की शहादत के मूल्यों को बनाए रखते हुए भारत की एकता अखंडता और भाईचारे की शपथ ली।

Post a Comment

0 Comments