गौ रक्षक के हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन

सागर।मकरोनिया चनाटोरिया टोल प्लाजा पर गौ रक्षक आशीष दुबे पर जानलेवा हमला करने वालो को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शिवसेना ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा,ज्ञापन में उल्लेखित है कि चार दिन बीत जाने के बाद भी गौ रक्षक पर गोली चलाने वालो की गिरफ़्तारी नहीं की गई निरंतर गौ सेवको पर हो रहे हमलों पर अंकुश लगाये जाए शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा जिले में कानून व्यवस्था चौपट चल रही है सरेआम टोल प्लाजा पर गौ तस्करो के साथ मिलकर एक गौ रक्षक को गोली मार दी जाती है और अपराधियों का पुलिस को चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिलता पीड़ित परिवार डर के साये में जी रहा हैं शिवसेना राज्य संगठक प्रमुख मनी सिंग गुरेन कहा कि गौ रक्षक पर गोली चलने वालो के तार पशु तस्करी अवैध शराब से जुड़े है आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए शिवसेना जिला प्रमुख दीपक सिह लोधी ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर गौ रक्षक पर गोली चलने वालो की गिरफ़्तारी नहीं की जाती तो सनोधा थाने का घेराव किया जाएगा प्रदर्शन करने वालो में शिवशंकर दुबे धर्मेद्र यादव वसंत भदौरिया रवि बमनया विकास सिह अमन ठाकुर आदि जैन नमन रवि राज सतीश अवस्थी सचिन जैन नीलेश राजपूत पिंटू ठाकुर कमल चौरसिया करणी सेना बजरंग दल हिंदू जागरण मंच संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments