सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में गौर जयंती के अवसर पर गौर समाधि प्रांगण में सायं 6:00 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें इन्डियन आइडल के प्रसिद्ध कलाकार शरद शर्मा और सुश्री वैशाली रैकवार ने शाम को सुरमयी बना दिया बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, शहर के युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कन्हैया लाल बैरवाल थे
उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि हम आज इस भव्य उत्सव का आनंद इसलिए ले पा रहे हैं क्योंकि डॉ. हरीसिंह गौर ने तन, मन और धन से त्याग, तपस्या और समर्पण के साथ इस विश्वविद्यालय की नींव रखी उनके द्वारा स्थापित इस गौरवशाली विरासत को हम सभी पूरी भावना से आगे बढ़ाएंगे कुलपति प्रो.वाय. एस.ठाकुर ने छात्रों और कार्यक्रम में उमड़ी खचाखच भीड़ से सांस्कृतिक संध्या का भरपूर आनंद लेने का आग्रह किया उन्होंने गौर उत्सव के दौरान आयोजित सभी कार्यक्रमों की सराहना की और सांस्कृतिक संध्या में मुंबई से आए इंडियन आइडल के फाइनलिस्ट का स्वागत किया जिनकी प्रस्तुति का दर्शकों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के छात्रों के म्यूज़िक बैंड की प्रस्तुति से हुई, जिन्होंने ‘वंदे मातरम्’ गीत प्रस्तुत कर गौर प्रांगण में जोश और देशभक्ति का माहौल बना दिया विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बधाई नृत्य की प्रस्तुति दी गई इसके अलावा गुजराती नृत्य की भी रंगारंग प्रस्तुति भी हुई. पूरा गौर प्रांगण दर्शकों से भरा रहा इस दौरान प्रांगण में विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए जहाँ लोगों ने अवलोकन किया और उत्पादों की जानकारी ली कार्यक्रम के अंत में दर्शकों ने छात्रों की अद्भुत प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की और ज़ोरदार तालियों के साथ गौर उत्सव का समापन किया गया कार्यक्रम का संचालन सलोनी शर्मा ने किया कार्यक्रम के दौरान कला, संगीत और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला इस अवसर मुख्य समन्वयक प्रो आशीष वर्मा, समन्वयक प्रो उमेश पाटिल, सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. राकेश सोनी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे ।
0 Comments