सागर । 26 नवंबर 1949 को भारतीय गणराज्य के द्वारा भारतीय संविधान का अंगीकरण किया गया था संविधान अंगीकरण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर व गौर जयंती के अवसर पर 24 नवंबर से 26 नवंबर 2025 तक संविधान अंगीकरण वर्ष, हीरक जयंती के रूप में मनाया जाना है संविधान अंगीकरण वर्ष के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों में अभियान हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन ललित कला एवं प्रदर्शनकारी कला विभाग द्वारा किया गया प्रतियोगिता 20 नवंबर से 21 नवंबर 2025 तक आयोजित की गई कार्यक्रम की नोडल अधिकारी संविधान अंगीकरण वर्ष की प्रमुख्य सक्षम अधिकारी प्रो.अनुपम शर्मा ने संविधान से प्राप्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर चर्चा करते हुए प्रतिभागियों की कलात्मक अभिव्यक्ति को सराहा कार्यक्रम की आयोजिका एवं संविधान अंगीकरण वर्ष समिति की सदस्य डॉ. सुप्रभा दास ने संविधान की आत्मा और अपने मौलिक कर्तव्यों पर विशेष बल देते हुए संविधान के प्रति अपनी आस्था को प्रकट किया वहीं कार्यक्रम का संचालन आकाश मालवीय ने प्रभावी ढंग से किया कार्यक्रम समिति के सदस्य एवंम अतिथि के रूप में डॉ.दिवाकर झा, डॉ. अखिलेश कुमार सिंह रहे इसके अतिरिक्त विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बलवंत सिंह भदौरिया अमितेश कुमार पांडेय,डॉ.नीरज उपाध्याय भी उपस्थित रहे पोस्टर प्रतियोगिताओं मे प्रथम स्थान पारस अहीरवाल, द्वितीय स्थान जतिन जाटव एवं तृतीय स्थान पीयूष तिवारी को प्राप्त हुआ वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जयश्री नामदेव, द्वितीय स्थान पलक मिश्रा एवं तृतीय स्थान दीपिका दास को प्राप्त हुआ इस दो दिवसीय प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रमाण- पत्र एवं पुरस्कार द्वारा प्रोत्साहित किया गया ।
0 Comments