सागर।श्री राम जानकी विवाह महोत्सव के चलते सागर के बरारू पंचायत के ग्राम ग्यागंज में मां बीजासेन मंदिर परिसर में मंगलवार को मां बीजासेन की उपासक मुन्नी बाई लोधी के सानिध्य में मां बीजासेन मंदिर के चरण सेवक और ग्वाल समाज के लोगों द्वारा चार गरीब बेटियों का विवाह संपन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया है मंदिर के चरण सेवकों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 35 वर्षों से गरीब कन्याओं का विवाह निःशुल्क करा कर धर्म लाभ अर्जित किया जा रहा है जिसमें मुन्नी बाई लोधी की पहल से गांव की गरीब बेटियों का विवाह बड़े ही धूम धाम से पूरे गांव के लोग एकत्रित हो कर संपन्न कराते है इसमें कन्याओं के मां बाप का एक भी रुपया खर्च नहीं होता पूरा खर्चा सभी मिल कर उठाते है यह प्रथा एक बहुत ही सकारात्मक है जिससे कई गरीब परिवार की बेटियों का विवाह करा कर उनका बोझ हल्का किया है।
0 Comments