सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के संस्थापक महान शिक्षाविद् एवं प्रख्यात विधिवेत्ता संविधान सभा के सदस्य एवं दानवीर डॉ. सर हरीसिंह गौर के 156वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 19 नवंबर से 26 नवंबर तक ‘गौर उत्सव’ 2025 का आयोजन हुआ तीनबत्ती से निकली डॉ.गौर की भव्य शोभायात्रा, गौर प्रांगण में हुआ मुख्य समारोह अतिथियों ने किया संबोधित परम्परानुसार सुबह 8.30 बजे शहर के तीनबत्ती पर कुलपति प्रो.वाय.एस.ठाकुर द्वारा गौर मूर्ति पर माल्यार्पण कर उद्बोधन दिया उद्बोधन के पश्चात् परम्परानुसार गौर शोभा यात्रा निकाली गई बैंड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा गौर अध्ययन केन्द्र एवं गौर जन्म स्थली होकर तीन मढ़िया,बस स्टैंड गोपालगंज व स्वीडिश मिशन होते हुए मुख्य मार्ग से विश्वविद्यालय परिसर पहुँची अतिथियों ने गौर मूर्ति पर माल्यार्पण किया गौर समाधि पहुँच कर पुष्पांजलि अर्पित किया एनसीसी विद्यार्थियों द्वारा गार्ड ऑफ़ आनर दिया गया शहर के नागरिक जनप्रतिनिधि विद्यार्थी और आमजन इस शोभायात्रा का हिस्सा बने शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ महान दानवीर, विधिवेत्ता एवं डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के संस्थापक सर डॉ.हरीसिंह गौर की 156वीं जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय के गौर प्रांगण में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा डॉ. गौर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ मुख्य समारोह प्रारम्भ हुआ संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं पूर्व आईपीएस कन्हैया लाल बेरवाल ने की सारस्वत उद्बोधन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वाय.एस ने दिया इस अवसर पर मुख्य अतिथि उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के न्यायमूर्ति सतीश चन्द्र शर्मा ने उद्बोधन दिया गौर अतिथि सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, कैबीनेट मंत्री, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मध्यप्रदेश शासन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति प्रो.जी.एस.वाजपेयी मंचासीन रहे और समारोह को संबोधित किया गौर उत्सव के समन्वयक प्रो.आशीष वर्मा ने स्वागत भाषण दिया और गौर उत्सव-2025 का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रणवीर सिंह कुलसचिव डॉ.सत्यप्रकाश उपाध्याय और सह समन्वयक प्रो.यू.के.पाटिल मंचासीन थे।
0 Comments