हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना हमारा संकल्प है

सागर।मध्य प्रदेश के 70 वे स्थापना दिवस के अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जिला अस्पताल में मरीजों को  फल और मिठाइयां बांटी मरीजों तथा उनके परिजनों से बातचीत कर स्वच्छ स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां ली इस अवसर पर मंत्री राजपूत में कहा कि भाजपा सरकार के मुख्य योजनाओं में स्वास्थ्य सेवाएं हैं जिनको लेकर निरंतर योजनाएं बनाई जा रही है तथा हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़कर उसके स्वास्थ्य के लिए कार्य किया जा रहा है जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के लिए हमारे चिकित्सक हमेशा उपस्थित रहते हैं प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में हर व्यवस्था है हमारे मरीजो को अब कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है सागर में ही जिला चिकित्सालय एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से जिले सहित संभाग के लोगों को बड़ी सुविधा हुई है आधुनिक मशीनों द्वारा सभी प्रकार की जांच हमारे सागर में ही हो जाती हैं मंत्री राजपूत ने जिला अस्पताल में मरीजों से मुलाकात की और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी दी उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना और आयुष्मान कार्ड सहित प्रदेश सरकार और भाजपा सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में बताया मंत्री राजपूत ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाता है लाड़ली लक्ष्मी  योजना के तहत बेटियों को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में सुधार करना है खासकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में है  उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और गरीब जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सुखदेव मिश्रा, पप्पू फुसकेले, पार्षद रूपेश यादव, ज्वाला खटीक सहित सीएमएचओ डॉ ममता तिमोरी,सिविल सर्जन डॉ जयंत जैन डॉ अभिषेक जैन, डॉक्टर आशीष जैन सहित जिला अस्पताल का स्टाफ एवं भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments