देवरी के महाराजपुर में खड़े ट्राला से टकराई बाइक, दो भाइयों की मौत

सागर।जिले में देवरी के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डोभी के पास शनिवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें बाइक सवार दो भाईयों दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के अनुसार बबलू ठाकुर पिता करण सिंह 30 वर्ष अरुण ठाकुर पिता हरि राम 28 वर्ष दोनों चचेरे भाई ग्राम इमालिया थाना तेंदुखेड़ा जिला नरसिंहपुर के रहने वाले थे देवरी क्षेत्र के ग्राम निरंद्रपुर में तेरहवी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान डोभी गांव के पास खड़े ट्राला से अचानक बाइक टकरा गई जिसमें बबलू ठाकुर की मौके पर मौत हो गई वहीं अरुण ठाकुर को महाराजपुर थाने की डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments