सागर।आप सभी खिलाड़ियों का काम खेलने की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य सरकार का है सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार का संकल्प है किसी कार्य की ओपनिंग अच्छी होती है तो समापन भी अच्छा होता है उक्त विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 69वीं शालेय खेल प्रतियोगिता के रंगारंग शुभारंभ कार्यक्रम में व्यक्त किए इस अवसर पर सुखदेव मिश्र रूपेश यादव नरेंद्र अहिरवार पप्पू फुसकेले संयुक्त संचालक लोक शिक्षण मृत्युंजय कुमार जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन जिला खेल अधिकारी संजय दादर सहित अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं 10 संभागों से आए 1000 से अधिक खिलाड़ी एवं जनरल मैनेजर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे 69वीं शालेय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मंत्री राजपूत ने कहा कि सभी खिलाड़ियों का काम पूरे मनोयोग से परिदृश्य के साथ खेलने का है उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने का कार्य सरकार का है और सरकार उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संकल्पित भी है आप सभी मनोयोग से खेलें,अपने स्कूल, जिले एवं मध्य प्रदेश का नाम रोशन करें मंत्री राजपूत ने कहा कि किसी कार्य की जब ओपनिंग अच्छी होती है तो उसका समापन भी अच्छा होता है आज इस प्रतियोगिता का शुभारंभ भव्य और रंगारंग हुआ है तो समापन भी इसी प्रकार से होगा उन्होंने कहा कि आपको किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी जिला प्रशासन के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं इसके बाद भी यदि कोई भी समस्या आती है तो आप संबंधित अधिकारियों को बताएं, और यदि वह दूर नहीं होती है तो मुझे बताएं आपके एक फोन के 10 मिनट में मैं आपके समकक्ष खड़ा मिलूंगा और समस्या का निवारण कराऊंगा उन्होंने कहा कि सागर जिला हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करता है और आप सभी सागर सहित संपूर्ण मध्य प्रदेश के युवा खिलाड़ी हैं खूब आगे बढ़ें और अपने मध्य प्रदेश का नाम रोशन करें इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन द्वारा स्वागत भाषण एवं प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि इस प्रतियोगिता में 1000 से अधिक खिलाड़ी एवं अधिकारी शामिल हुए हैं यह प्रतियोगिता 5 दिन तक चलेगी, जिसमें क्रिकेट एवं एथलेटिक्स के खेल खेले जाएंगे पांच दिवसीय 69वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. के निर्देश पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में 19 वर्ष बालक बालिका एथलेटिक्स एवं 17 वर्ष बालिका वर्ग में क्रिकेट के खेल खेले जाएंगे अरविंद जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में सहभागी संभाग भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, जनजाति कार्य विभाग, नर्मदापुरम संभाग रीवा संभाग, सागर एवं उज्जैन संभाग के लगभग एक हजार से अधिक प्रतियोगी शामिल हो रहे हैं मंत्री राजपूत के द्वारा प्रतियोगिता का ध्वजारोहण किया गया एवं प्रतियोगिता को शुभारंभ करने की घोषणा की गई राष्ट्रीय खिलाड़ी आकर्षि चौबे के द्वारा शपथ दिलाई गई इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती निगम उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य सुधीर तिवारी श्रीमती अंजना पाठक श्रीमती कल्पना शर्मा श्रीमती सविता मिश्रा रविंद्र खाटोल मनीष नेमा शशि भूषण तिवारी समस्त संभागों के जनरल मैनेजर खिलाड़ी एवं जन समुदाय मौजूद था प्रतियोगिता का संचालन श्रीमती रचना तिवारी एवं मुकेश तिवारी ने किया जबकि आभार जिला खेल अधिकारी संजय दादर ने माना।
0 Comments