मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर कवि पद्माकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

सागर।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शनिवार की दोपहर 12 बजे सागर में 70वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर महाकवि पद्माकर सभागार में आयोजित समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए कार्यक्रम के पूर्व में अतिथियों के द्वारा महात्मा गांधी सरस्वती देवी की पूजा अर्चना की गई एवं पुष्प अर्पित किए गए इस दौरान बधाई नृत्य,मध्यप्रदेश गान और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए इस अवसर पर संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी, जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी कलेक्टर विवेक के वी, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, एसडीएम अमन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जन समुदाय जनप्रतिनिधि, समस्त पार्षदगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments