सागर। प्रदेश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व नौरादेही में वन्यजीव संरक्षण के तहत बड़ा कदम उठाया गया है यहां 153 काले हिरण ब्लैक बक छोड़े गए हैं जानकारी के अनुसार अफ्रीका से आई विशेषज्ञ टीम ने प्रदेश के विभिन्न इलाकों से इन हिरणों को एकत्रित कर नौरादेही के विस्तृत ग्रासलैंड क्षेत्र में छोड़ा है पहले बड़ी संख्या में यहां ब्लैक बग थे लेकिन समय के साथ यहां यह कम होते गए लेकिन प्रदेश सरकार ने एक बार फिर इन्हें यहां बसाने का निर्णय लिया है यहां का प्राकृतिक वातावरण और विशाल घास के मैदान ब्लैक बक के लिए अनुकूल आवास साबित हो रहे हैं वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक छोड़े जाने के बाद हिरणों के झुंड खुले मैदानों में विचरण करते नजर आ रहे हैं जो रिजर्व के पारिस्थितिक संतुलन के लिए सकारात्मक संकेत है वन विभाग ने इनकी सुरक्षा के लिए विशेष टीमें तैनात की हैं जो 24 घंटे निगरानी कर रही हैं ताकि किसी भी तरह की अनहोनी या शिकार की घटना को रोका जा सके अधिकारियों के अनुसार आने वाले समय में यहां चीते भी छोड़े जाएंगे इससे रिजर्व का जैविक संतुलन और भी मजबूत होगा नौरादेही में काले हिरणों के झुंडों का दिखना न केवल वन्यजीवों की बढ़ती संख्या का संकेत है बल्कि यह बाघों और अन्य शाकाहारी जीवों के संरक्षण की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल है।
0 Comments