सागर।गोपालगंज थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर छोटे तालाब के किनारे नवजात बच्चे का शव मिला है आसपास के लोगों ने बच्चे का शव देखा तो लोगों जमा हो गए सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा बनाया जानकारी के अनुसार अटल पार्क के पास छोटे तालाब किनारे नवजात का शव पड़ा था लोग मौके पर पहुंचे तो मृतक बच्चा गर्म कपड़े पहने था और कंबल ढका हुआ था सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की जांच के दौरान शव के पास से कुछ कागज मिले हैं मौके पर जांच करती हुई पुलिस जिनमें बच्चे का जन्म 1 नवंबर को होना लिखा है साथ ही वह मेल है और 3 किलो वजन का है पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर अस्पताल भेजा है वहीं मौके पर जांच के दौरान मिले साक्ष्यों को जब्त किया गया है मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है मृतक बच्चे के माता-पिता की जानकारी निकाली जा रही है।
0 Comments