सागर।प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया बुजुर्ग में राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र एवं छात्रा इकाई के सयुंक्त तत्वाधान में व्याख्यान कार्यक्रम एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया 01 नवंबर से 15 नवंबर तक आयोजित भगवान बिरसा मुंडा जयंती को जनजातिय गौरव दिवस के रूप मे मनाया जा रहा है कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती एवं भगवान विरसा मुंडा के चरणों मे पुष्प अर्पित करके एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ रितु विश्वकर्मा ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर आदिवासी नेता एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन पर विस्तृत व्याख्या प्रस्तुत की उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन संघर्ष का पर्याय है उन्होंने अपने क्रांतिकारी विचारों से आदिवासी समाज को नई दिशा देने का काम किया और उलगुलान आंदोलन के माध्यम से अंग्रेजों से लोहा लिया धरती व जंगलों पर आदिवासियों के अधिकार वापसी की प्रयासों के लिए वह धरती आबा के नाम से विख्यात हुए एवं सदा के लिए अमर हो गए महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ अजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 10 नवंबर 2021 को आयोजित बैठक में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने के लिए बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है इस दिन को भारत के एक वीर स्वतंत्रता सेनानी को याद किया जाता है डॉ कमलेश दुबे ने कहा कि आज के मुंडा समुदाय के लोग जब भी कोई काम प्रारंभ करते हैं तो वह बिरसा मुंडा भगवान के नाम से प्रारंभ करते हैं तो वह बिरसा मुंडा को याद और उनके बताए गए उपदेशों का पालन करते हैं जिससे उन्हें बहुत सहायता मिलती है आज बिरसा मुंडा का नाम पूरे भारत में प्रसिद्ध है डॉ सत्य सोनी ने पद्रह दिवसीय आयोजित कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि यादव ने किया एवं आभार राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलेश राय ने माना कार्यक्रम में डॉ दिव्या गुरु, डॉ सुनील विश्वकर्मा आरसी प्रजापति डॉ दीप्ति तोमर डॉ.शुभम नामदेव डॉ तक्क्लुम खान डॉ शिवनारायण पांडेय एवं महाविधालय के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही l
0 Comments