कृषि विज्ञान केंद्र देवरी में जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा के अंतर्गत कृषक संगोष्ठी का आयोजन

सागर।कृषि विज्ञान केंद्र, देवरी द्वारा ग्राम सागोनी,विकासखंड,केसली में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जन्मतिथि के उपलक्षय में जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत कृषक संगोष्ठी सह प्रदर्शनी काआयोजन डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा कुलगुरु महोदय,जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के मुख्य अतिथय, प्रोफेसर ऐ,के,जैन कुलसचिव एवं डॉ,टी,आर,शर्मा संचालक विस्तार सेवाएं के विशिष्ट आतिथय में किया गया  मां सरस्वती एवं भगवान बिरसा मुंडा की पूजन के उपरांत कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ आशीष त्रिपाठी ने कार्यक्रम के संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की तथा प्राकृतिक कृषि के विभिन्न आयामों की जानकारी दी डाॅ,ए,के,जैन कुल सचिव,जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर ने किसान भाइयों को रवि मौसम की उन्नत प्रजातियो पोषक तत्व प्रबंधन एवं फसल चक्र अपना कर रोग की नियंत्रण के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया डॉ,टी,आर,शर्मा संचालक विस्तार सेवाएं, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर ने किसान भाइयों को प्राकृतिक कृषि, सीमित सिंचाई वाले क्षेत्रों में चना, मसूर एवं सिंचित क्षेत्र में गेहूं तथा उद्यानकी की उच्च तकनीकी को अपनाकर तथा फसल विवधिकरण के माध्यम से अच्छा लाभ कमाने के उपाय के बारे विचार रखें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ,प्रमोद कुमार मिश्रा जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर ने पुरानी किस्मो के संरक्षण भूमि के सुधार हेतु किए जाने वाले उपाय तथा भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य के संबंध में लोगों से चर्चा।

Post a Comment

0 Comments