राष्ट्रीय शिक्षा दिवस- गौर त्याग तपस्या को नमन

सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय  के शिक्षाशास्त्र विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार (ऑनलाइन) "Education 5.0: For viksit Bharat: Innovation, Inclusion and Intelligent Learning system" पर आयोजित किया गया उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. रेणु जैन ने विकसित भारत में शिक्षाशास्त्रियों को अपनी जिम्मेदारी वहन करने की बात कही कुलपति प्रो.वाय.एस.ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विकसित भारत के लिए वोकल फॉर लोकल को अपनाने की बात कही शिक्षाशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.अनिल कुमार जैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नेशनल सेमीनार में एजुकेशन 5.0 की सार्थकता एवं विकसित भारत में शिक्षा के योगदान की चर्चा की सेमीनार में प्रो. हरिशंकर सिंह, बाबा साहेब अम्बेडकर वि.वि., लखनऊ, ने अपने व्याख्यान में 5.0 शिक्षण मॉडल का शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान पर व्याख्यान प्रस्तुत किया तथा कौशल शिक्षण विधि मूल्यांकन एवं कक्षा में छात्र-शिक्षक संबंध पर चर्चा की जो विकसित भारत की नींव है प्रो. मधुलिका वर्मा देवीअहिल्या विश्वविद्यालय इन्दौर ने अपने व्याख्यान में ए.आई. एवं भविष्य शिक्षा को ध्यान में रखते हुए 21वीं सदी के अधिज्ञाताओं एवं शिक्षकों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला तकनीकि सत्र की अध्यक्षता प्रो.अजीत जायसवाल एवं प्रो.सुनील कुमार सैन के द्वारा की गई सेमीनार में देश के विभिन्न राज्यों उत्तरप्रदेश, गुजरात, मप्र से सहायक शिक्षकों एवं शोधार्थियों ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए कुल 116 शोध पत्र प्राप्त हुए कार्यक्रम की सह-निदेशक डॉ. रश्मि जैन ने उद्घाटन सत्र में धन्यवाद ज्ञापित किया तथा समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. दिनेश चहल उपस्थित रहे उन्होंने 5.0 की शिक्षा में भूमिका तथा शिक्षा 5.0. समाज 5.0. संस्थान 5.0 की संकल्पना बताई सत्र की अध्यक्षता प्रो.अनिल कुमार जैन विभागाध्यक्ष, शिक्षाशास्त्र विभाग के द्वारा की गई तथा सेमीनार की संयोजक डॉ. चिन्तन वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments