सजगता ईमानदारी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ पुलिस भर्ती परीक्षा को संपन्न कराए

सागर।सजगता, ईमानदारी, पारदर्शिता और गंभीरता  के साथ पुलिस भर्ती परीक्षा को संपन्न कराए परीक्षा में मोबाइल फोन सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा साथ ही परीक्षा अवधि में विद्युत आपूर्ति बनाए रखें एवं कर्मचारी चयन मंडल की निर्देशों का अक्षरश: पालन कर 40 दिन चलने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को संपन्न कराए उक्त निर्देश संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी ने मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल के द्वारा आयोजित पुलिस मुख्यालय गृह पुलिस विभाग मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत आरक्षक संवर्ग की सीधी भर्ती हेतु चयन परीक्षा के संपन्न में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए इस अवसर पर अवर कमिश्नर पवन जैन,जॉइंट कमिश्नर  विनय द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश सिन्हा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती राजनंदनी शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम अमन मिश्रा, नोडल अधिकारी  बाय पी सिंह सहित आब्जर्वर,केंद्र अध्यक्ष पुलिस अधिकारी सहायता अधिकारी मौजूद थे।


Post a Comment

0 Comments