सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के संस्थापक महान दानवीरऔर विधिवेत्ता डॉ.हरीसिंह गौर की जयंती के उपलक्ष्य में गौर उत्सव का आयोजन किये जाने हेतु कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर की अध्यक्षता में विभिन्न समितियों के समन्वयकों एवं सह समन्वयकों की बैठक गौर समिति कक्ष में आयोजित की गई बैठक में गौर उत्सव के सप्ताहिक आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों के साथ चर्चा की गई और विस्तृत कार्यक्रम एवं आयोजन की रूपरेखा के प्रस्ताव पर भी चर्चा संपन्न हुई इस अवसर पर कुलपति प्रो.वाय.एस. ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गौर उत्सव का भव्य स्तर पर आयोजन किया जायेगा और गौर जयंती परम्परानुसार हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी गौर उत्सव के साप्ताहिक आयोजन में खेल कूद, विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां एवं प्रतियोगितायें मनोरंजक खेल कूद, सम्बद्ध महाविद्यालयीन सांस्कृतिक उत्सव शहर के विभिन्न स्कूलों में साहित्यिक प्रतियोगितायें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में आयोजन व्याख्यान एवं अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे इसकी विस्तृत रूपरेखा एवं समय सारिणी आगामी दिनों में जारी की जाएगी बैठक में डेलीगेसी सदस्यों और शिक्षकों ने कार्यक्रम के भव्य आयोजन को लेकर सुझाव भी दिए बैठक में मुख्य समन्वयक प्रो.आशीष वर्मा, समन्वयक प्रो. उमेश पाटिल, प्रो. नवीन कानगो,प्रो.डी.के.नेमा प्रो.दिवाकर सिंह राजपूत, प्रो. एम. एस. पहवा, वित्ताधिकारी प्रो. हिमांशु पाण्डेय, प्रो.राजेंद्र यादव, डॉ.राकेश सोनी, विवि के सेवानिवृत्त प्रो. पी. पी. सिंह, प्रो. दिवाकर शर्मा, डॉ. ललित मोहन सहित विवि के कई शिक्षक अधिकारी उपस्थित थे।
0 Comments